श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर के गर्भगृह की विशेष सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। सजी हुई झांकी और रोशनी के बीच मंदिर परिसर में ऐसा भक्तिमय माहौल बना कि श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे।