फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में किसान की निर्मम हत्या, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवान में बुधवार दोपहर खेत मेंं पानी लगाने गए एक किसान पर फावड़ा से हमला कर हत्या कर दी गई। किसान का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है। सनाया सालवान निवासी किसान श्यामा चरण (65) का शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने पुलिस को जानाकरी दी। घटना की जानकारी पर सीओ संजय सिंह, थानाध्यक्ष अमिता वर्मा मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के पास ही पुलिस को एक फावड़ा पड़ा मिला है। घटना स्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी माया देवी ने पुलिस को बताया कि पति बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे घर से खेतों पर जाने की बात कह निकले थे। दोपहर एक बजे तक वह घर नहीं आए तो वह उन्हें खाना देने के लिए गईं थी। खेत पर पहुंची तो वह खून से लथपथ पड़े थे। बताया कि घर से खेत करीब एक किलो मीटर दूर है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें