फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: श्याम नगर में डांडिया की धूम, दुर्गा पूजा उत्सव में झूमे लोग

चकेरी के श्याम नगर स्थित चौधरी लॉन में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा के 14वें उत्सव के अंतर्गत डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ डांडिया नृत्य कर उत्सव को यादगार बनाया। पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक उल्लास से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम में दिबेन्द्रो सरकार, सत्यजित गुहा, संजीत, एस.के. मौलिक, रोहित घोष, मुनमुन घोष और ऋतु गुहा सहित अन्य लोगों ने डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे के साथ कदम मिलाकर नृत्य किया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा का यह 14वां उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का माध्यम बना। डांडिया कार्यक्रम के जरिए लोगों को एक साथ आने और उत्सव की खुशियां साझा करने का अवसर मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें