कानपुर के साकेत नगर स्थित होटल ओसियन ग्रैंड में भारत विकास परिषद की क्षेत्रीय परिषद बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता सीए भारत भूषण जुनेजा ने संगठन के सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को संबोधित किया। बैठक में प्रांतीय व क्षेत्रीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने भावी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा पर मंथन किया।