कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के बैनर तले दिव्यांगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पिछले 8 महीनों से पेंशन न मिलने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेंशन का भुगतान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन करते हुए चक्का जाम किया जाएगा।