बार एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 11वें बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। 10 व 11 सितंबर को हुए प्रांंतीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय के तहत पिछले ढाई माह से अधिवक्ता हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने 14 नवंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया था लेकिन कोई हल न निकलने पर अब दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी है। कार्य बहिष्कार के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय भवन के बाहर धरना दिया। कामकाज ठप होने से अदालतों में सन्नाटा पसरा रहा और वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।