फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी

सीएमओ कार्यालय परिसर में जिलेभर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने समान काम, समान वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर काम बंद हड़ताल की। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के एनएचएम कर्मियों ने काम बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें