इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का भी नाम वोटर लिस्ट से गायब है। बताया गया कि सांसद की ओर से वोटर बनने के लिए फॉर्म भरा गया था लेकिन उनका नाम नहीं जुड़ सका। सांसद का नाम सूची से गायब होने पर सपा के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब सांसद का ही नाम छूट गया तो समझिए कितने लोगों का नाम कट गया होगा। मतदाता सूची अपूर्ण है।