जौनपुर में खेत की जुताई को लेकर सोमवार शाम पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में 76 वर्षीय काशीनाथ उपाध्याय की पीटकर मौत हो गई। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में शाम करीब छह बजे हुई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर मीरगंज पुलिस और मछलीशहर सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया।