बदलापुर तहसील सभागार में शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 जरूरतमंदों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में पड़े प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण जरूरी है। इस दौरान एसपी डॉ यशवीर सिंह, सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ गंगाराम, एसडीएम मोहम्मद अमान, सीओ अजय कुमार राय आदि उपस्थित रहे।