जालौन जिले के भिटारा गांव के पास स्थित बेतवा कोल्ड स्टोर में चोरी की नीयत से घुसे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।