हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे भव्य समापन हुआ। 7 लाख 11 हजार रुपये के इनाम की सबसे बड़ी कुश्ती भारत केसरी उमेश पहलवान मथुरा और ईरानी पहलवान मिर्जा ईरानी के बीच लड़ी गई। 20 मिनट तक चली यह भिड़ंत कश्मकश के बाद बराबरी पर छूटी।