फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर हाईवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव

हापुड़ के पिलखुवा में दीपावली और भैया दूज के बाद कामकाजी लोगों की वापसी शुरू हो गई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। छिजारसी टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी रही। छुट्टियां बिताने के बाद दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी तथा कारोबार करने वाले लोग अपने कार्यस्थलों पर लौटने लगे हैं। कारों, बसों और अन्य वाहनों की संख्या बढ़ने से टोल प्लाजा पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें