हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में ठेके पर लिए गए इटकिरी तालाब में बड़ी संख्या में पाली जा रही मछलियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मत्स्य पालन कर रहे बाबूराम ने ग्राम प्रधान पर तालाब में गंदगी और दूषित पदार्थ मिलाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे उन्हें लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, थाना प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।