फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वेतन विसंगति के मुद्दे पर मुखर हुए एनएचएम चिकित्सक व कर्मी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग की गई। आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. फारुख सगीर, महामंत्री चंदन यादव और कोषाध्यक्ष डॉ. रमेश मौर्या के नेतृत्व में चिकित्सकों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल को ज्ञापन सौंपा। चिकित्सकों ने कहा कि वर्ष 2010-11 में एमबीबीएस और आयुष चिकित्सकों को 24 हजार रुपये समान वेतन मिलता था। वर्तमान में एमबीबीएस चिकित्सकों को करीब एक लाख रुपये, जबकि आयुष चिकित्सकों को 32 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। उधर, एनएचएम कर्मियों ने विवेक सिंह, डॉ. अनिल वर्मा व विनोद पटेल समेत पदाधिकारियों के नेतृत्व में डीपीएम अमरनाथ को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए व ग्रेच्युटी समेत अन्य सुविधाओं की मांग की। मांगें पूरी न होने पर पांच से सात अक्तूबर तक काला फीता बांधकर विरोध, आठ से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार और 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें