विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंत्री संजय निषाद की अगुवाई में सर्किट हाउस से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ‘विनोद के हत्यारों को फांसी दो’ के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग रखी। कलेक्ट्रेट में डीएम और एसपी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है।