फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कस्तूरबा विद्यालयों में रसोइया-चौकीदार के साक्षात्कार, रसोई की व्यावहारिक समझ परखे, 69 पदों के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

गोंडा। विकास भवन में सोमवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में रसोइया, सहायक रसोइया और चौकीदार के 69 पदों के लिए साक्षात्कार हुए। अभ्यर्थियों से कम समय में खाना बनाने, दाल में नमक कम-ज्यादा होने पर उसे ठीक करने जैसे सवाल पूछकर उनकी व्यावहारिक समझ परखी गई। 17 विद्यालयों के लिए हुए साक्षात्कार में परियोजना निदेशक सुशील कुमार पांडेय की समिति ने अभ्यर्थियों से सवाल किए। सरिता ने कम समय में भोजन तैयार करने के लिए खिचड़ी को बेहतर विकल्प बताया। सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी समिति में शामिल रहे। बालपुर की माला देवी 20 दिन की बच्ची को साथ लेकर साक्षात्कार देने पहुंचीं। वहीं शैक्षणिक पदों के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें