गोंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिरों को सजाया-संवारा जा रहा है। खरीदारी ने भी तेजी पकड़ ली है। पूरे बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी पर कान्हा को कमल के सिंहासन पर बैठाकर झूला झुलाया जाएगा। बाजार में कमल के खूबसूरत सिंहासन बिक रहे हैं। झूले भी कई प्रकार इस बार उपलब्ध हैं। पटेलनगर की व्यवसाई वंदना गुप्ता ने कहा कि इस बार लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न प्रकार के साजो सामान मंगाए गए हैं। श्रीकृष्ण के नौका विहार के लिए 350 रुपये में नौका मिल रही है। झूला भी 300 से लेकर 1500 रुपये उपलब्ध है। इसके साथ मटकी, एडी का मुकुट बिक रहा है। 15 रुपये प्रतिग्राम की दर से एडी मुकुट लोग खरीद रहे हैं।