फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में स्वामीनारायण छपिया मंदिर में धूमधाम से मना दीपावली और अन्नकूट महोत्सव

स्वामीनारायण छपिया मंदिर में दीपावली का पर्व और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर और नारायण सरोवर जगमगा उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान घनश्याम महाराज के दर्शन-पूजन किए। दीपावली पर मंदिर में विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन और चोपड़ा पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान घनश्याम महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर और नारायण सरोवर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की आकर्षक छटा ने भक्तिमय वातावरण को और मनमोहक बना दिया। सोमवार को भगवान घनश्याम महाराज का महाभिषेक किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर विविध प्रकार के पकवानों और व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। निज मंदिर में भी अन्नकूट का आयोजन हुआ। इसके बाद भगवान की भव्य आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी, सागर भगत सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें