फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में पेड़ से टकराकर बोलेरो गड्ढे में पलटी, युवक की मौत; दो बच्चों समेत चार घायल

इटियाथोक के बेंदुली मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी लोग खरगूपुर थाना क्षेत्र के बालपुर पिपरा भोधर गांव के निवासी हैं। परिवार के लोग इलाज के लिए इटियाथोक स्थित चिकित्सक के यहां जा रहे थे। बताया गया कि बालपुर निवासी परिवार के लोग बोलेरो से इटियाथोक के डॉ. अरुण मिश्र के यहां इलाज कराने जा रहे थे। बेंदुली मोड़ के पास पहुंचते ही बोलेरो पहले पेड़ से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बोलेरो में फंसे सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक भेजा गया। यहां गंभीर रूप से घायल कृष्णा प्रसाद (39) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मिथिलेश वर्मा (24), उर्मिला वर्मा (50) पत्नी हरिश्चंद्र वर्मा, किशन वर्मा (11) पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा और शिवा वर्मा (8) पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव तोमर ने बताया कि बोलेरो के पलटने से पांच लोग घायल हुए थे। इनमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें