गोंडा: दीपावली पर मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने गोंडा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने वृद्धजनों को मिठाई, फल और शॉल वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और भोजन, स्वास्थ्य व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और आत्मीयता बनाए रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों ने भी उनके इस आत्मीय व्यवहार पर प्रसन्नता जताते हुए आशीर्वाद दिया।