फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

गोंडा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की करनैलगंज तहसील इकाई ने लंबित मांगों के समर्थन में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों ने तहसील सभागार में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। संघ के तहसील अध्यक्ष मनीष शुक्ल ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे लागू करने और वेतन विसंगति दूर करने, चार वर्ष से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में लेखपालों के कार्यों के लिए अतिरिक्त भत्ते की मांग की है। संघ ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से विभिन्न भत्तों में वृद्धि नहीं हुई है। स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह, मोटरसाइकिल/वाहन भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई है। लेखपालों ने परिपत्र के विपरीत उन्हें पटलों पर सहायक अथवा प्रभारी राजस्व निरीक्षक के अधीन संबद्ध किए जाने पर रोक लगाने की मांग भी रखी। इसके साथ ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और लेखपालों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा भत्ता बढ़ाने की मांग की गई। धरने में फैय्याज अहमद खान, धर्मेंद्र तिवारी, आदित्य पांडे, विष्णु प्रकाश शुक्ल, प्रभात कुमार, शांति देवी, शालिनी शुक्ला, बृजेश कुमार, ज्ञान प्रकाश मिश्र, ललित शुक्ल, वासुदेव यादव, विकास सिंह, शरद कुमार और श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें