फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में जन्माष्टमी पर जगमगाया स्वामी नारायण मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोंडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को स्वामीनारायण मंदिर छपिया में भव्य धार्मिक आयोजन हुए। सुबह से ही देश-विदेश से आए हरिभक्तों के साथ आसपास के जिलों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी समेत संतों ने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। जन्माष्टमी के लिए जन्मस्थली मंदिर और निज मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें