फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: जीआईसी की दीवारें बता रहीं विद्यार्थियों को उनके अधिकार

गोंडा: राजकीय इंटर कॉलेज की दीवारें अब विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पाठ पढ़ा रही हैं। बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार और सांविधानिक प्रावधानों से जुड़ी जानकारियां पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित की गई हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कानूनी और सांविधानिक रूप से भी जागरूक बनाना है। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार पांडेय के नेतृत्व में विधिक साक्षरता क्लब और मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से यह पहल की जा रही है। 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर भी विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। पोस्टरों के जरिये निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, बाल अधिकार और संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल तरीके से समझाया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्वीप, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा, एनसीसी, खेलकूद, पंख पोर्टल और कॅरिअर काउंसिलिंग से जुड़ी जानकारियां भी दी जा रही हैं। इस अभियान में सेवानिवृत्त शिक्षक राजवर्धन श्रीवास्तव के साथ शिक्षक ऋषि शुक्ला और अभिजीत सिंह विशेष योगदान दे रहे हैं। विद्यालय परिवार का मानना है कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में अधिकारों के प्रति समझ विकसित होने के साथ उनका सर्वांगीण विकास भी होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें