फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: हजारों पटाखों की आतिशबाजी से जगमगाया पुराना सरयू पुल, रंगीन रोशनी से नहाया आसमान

गोंडा जिले की सीमा में स्थित पुराने सरयू पुल पर हजारों पटाखों से हुई आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन रोशनी से सराबोर कर दिया। पटाखों की गूंज और आसमान में बिखरी रंग-बिरंगी रोशनी से सरयू तट देर तक जगमगाता रहा। आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखने के लिए आसपास के गांवों में लोगों की भीड़ घरों की छतों पर उमड़ पड़ी। लोगों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। आयोजन को लेकर गोंडा जिले की सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों से आसमान में निगरानी की गई, जबकि सरयू नदी में जल पुलिस के जवान तैनात रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। इस दौरान देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक और पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पुराने सरयू पुल पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी आतिशबाजी के भव्य नजारे का आनंद लिया। अयोध्या के दीपोत्सव की आभा और सरयू पुल पर हुई आतिशबाजी ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें