गोंडा: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 14,256 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यह परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को भी कराएगा। इन तीनों दिनों में दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 7,128 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह कुल छह पालियों में 42,768 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है।