फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में हार्डवेयर की दुकान और भूसा के भंडार में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

गोंडा में गोंडा-उतरौला मार्ग पर कोनिया बनकट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास हार्डवेयर की दुकान और भूसा के भंडार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया। बताया गया कि बृजेश कुमार की हार्डवेयर की दुकान में आग लगी थी, जिसने पास स्थित भूसा भंडार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित ने आग लगने के कारणों का पता नहीं चलने की बात कहते हुए थाने में सूचना दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें