फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बरात से लौट रही कार पुलिया से टकराई, युवक की मौत, पांच गंभीर

गोंडा में बरात में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों की कार बुधवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर सोनवार मोड़ के आगे अनियंत्रित बलेनो कार पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के कानूनगो पुरा दक्षिणी निवासी छह लोग करनैलगंज के बरगदी कोट में भगत तिवारी के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार रात जयमाल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी बलेनो कार से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे बैकुंठनाथ महाविद्यालय के पास सोनवार मोड़ से आगे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां शिव शंकर पांडेय (45) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्जुन पांडेय (18), सोमनाथ पांडेय (40), अभिनव पांडेय (30), शुभम पांडेय (19) और कृष्णा पांडेय (30) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसएसआई दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि घायलों के पैर की हड्डियां टूटी हैं और सिर में भी चोटें आई हैं। कार की टक्कर इतनी जोर थी कि इसका अगला दोनों पहिया खेतों में पड़ा था। गाड़ी का इंजन पूरी तरह अलग हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू करा दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों और बारातियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें