फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी बाबा गंगा घाट पर नहाते समय दो किशोरियां डूबीं

Pragati Chand Updated Tue, 01 Sep 2026 06:16 PM IST

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्नान करते समय दो किशोरियां गंगा में डूब गईं। घटना के बाद से दोनों की तलाश जारी है। नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बसंतपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय मदनसेन सिंह की पुत्रियां माही सिंह (16) और महिमा सिंह (14) चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। इस दौरान गहरे पानी होने से दोनों गंगा नदी में डूब गईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एनडीआरएफ को दे दी गई है। दोनों किशोरियों की तलाश के लिए खोजबीन जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें