फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, VIDEO

स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को सैदपुर में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो अस्पतालों को सील कर दिया। साथ ही सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह ने कथित चिकित्सक सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी है। सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि नई सड़क स्थित मद्रासी चिकित्सालय और सादात रोड स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पर छापेमारी की गई। इस दौरान आवश्यक पंजीकरण एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें