नंदगंज थाना क्षेत्र में छठ के दिन सूने पड़े तीन घरों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण पार कर दिया था। पुलिस ने घटना के 72 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, दो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।