पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के बाद छात्र नेताओं के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 710 छात्रों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की गई। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपकर कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।