फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी के खिलाफ जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, VIDEO

जखनिया में यूजीसी के विरोध में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने शनिवार को जुलूस निकाला। प्रदर्शन करते हुए यूजीसी को वापस लेने की मांग की गई। नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी अतुल कुमार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि यूजीसी संविधान के मूल भावना के विपरीत है। यूजीसी द्वारा 2026 में लागू की गई नई अधिसूचना पर पुनर्विचार करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति न होकर आर्थिक स्थिति पर होनी चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग का गरीब और जरूरतमंद बच्चा इसका लाभ पा सके। उच्च शिक्षा से वंचित आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 5 वर्षों के लिए बिना किसी ब्याज के 5 लाख रुपये का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर वेद प्रकाश पांडेय, जितेंद्र तिवारी, आलोक पांडेय, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें