पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सामने है, लेकिन कासिमाबाद के ग्रामीणों के लिए उस तक पहुंच आज भी आसान नहीं है। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां स्थायी एप्रोच मार्ग नहीं होने से लोगों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल से एप्रोच मार्ग की मांग सुनते-सुनते अब आश्वासनों पर भरोसा कम और स्थायी सड़क बनने का इंतजार ज्यादा है।