सपा की ओर से पीडीए जन चौपाल व राजभर सम्मेलन का आयोजन शनिवार को मरदह विकासखंड क्षेत्र के बरही चट्टी पर स्थित एक निजी मैरेज हाल में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में राजभर समाज को एकजुट होकर समाजवादी सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप किसी के बहकावे में मत आएं। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह समाज के वोटों के सौदागर हैं। अपने समाज को बर्बाद कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त कर ही दम लेंगे समाजवादी लोग। बनने जा रही सपा सरकार में हर समाज का हक शत-प्रतिशत मिलेगा। इस मौके पर विधायक विरेंद्र यादव, शैलेश यादव, पारस यादव, राजेंद्र यादव, मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।