रेवतीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 7 हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी एवं परेड कराई गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मराज सिद्धार्थ ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई, उन पर तीन से चार मुकदमे पंजीकृत हैं। इनमें अरविंद कुमार राम निवासी रेवतीपुर, विश्वजीत पांडेय निवासी रेवतीपुर, जितेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी त्रिलोकपुर, अश्विनी राय निवासी रेवतीपुर, संजय राय निवासी रेवतीपुर, आलोक कुमार निवासी रेवतीपुर और शमशेर खान निवासी रेवतीपुर शामिल हैं।