गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धमराव गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की 12 वर्षीय पुत्री अंशिका यादव की सर्पदंश से मौत हो गई। अंशिका कक्षा सात की छात्रा थी और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता धर्मेंद्र यादव के अनुसार, अंशिका शुक्रवार को पूजा वाले घर में चौकी पर सोई थी। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया, लेकिन उस समय उसे इसकी जानकारी नहीं हो सकी। देर रात करीब एक बजे उसके पेट में दर्द हुआ। परिजन सामान्य पेट दर्द समझकर उसे तिरछी चट्टी स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां इंजेक्शन और दवा देने के बाद दर्द कुछ देर के लिए बंद हो गया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए।