जमानिया। पुलिस ने बरूईन गांव स्थित एक पंप के पास नहर की पटरी से बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 16 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब की खेप लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। 80 पाउच में मिली शराब तलाशी के दौरान युवक के पास से 200 एमएल के 80 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब बरामद हुई। इनकी कुल मात्रा 16 लीटर है। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप कुमार (20) निवासी केशोपुर गांव, थाना मोहनिया, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।