शहर के रौजा स्थित भारतीय आवाम पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को आजाद हिंद सरकार की स्थापना और राष्ट्र निर्माण में सर्वसमाज की भूमिका विषय पर गोष्ठी हुई। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुंवर नसीम रजा सिकरवार ने फीता खोलकर कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सिकरवार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना कर देश की संप्रभुता और आजादी के लिए संघर्ष का संदेश दिया था। प्रदेश अध्यक्ष जाकिर हुसैन विक्की ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस मौके पर सदरुद्दीन अंसारी, जमील अंसारी, एलिजा भारतवंशी, तारिक अब्बास सिद्दीकी, आतिफ अंसारी, फखरे आलम बाबू और जियाउलहक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।