धनतेरस पर हुई धनवर्षा से जनपद के कारोबारी खुशी से झूम उठे। पिछले वर्ष की तुलना में शुक्रवार को धनतेरस पर 32.81 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ। जिले के बाजारों में मां लक्ष्मी की कृपा बरसी और जमकर धन की बरसात हुई। इससे जनपद की अर्थव्यवस्था को गति मिली। महंगाई के तमाम दावों के बीच ग्राहकों ने आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक समान, ब्रांडेड कपड़े, चार पहिया व दो पहिया वाहनों की खूब खरीदारी की।