विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जनपद स्तरीय पीपीटी राउंड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनसांख्यिकी लाभांश एवं मानव पूंजी विकास विषय पर प्रतिभागियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में आंचल पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया।