फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जेसीबी के आगे बच्चों को लेकर लेट गईं महिलाएं, पुलिस बैरंग लौटी

शिकोहाबाद। तहसील तिराहे के पास स्थित गिहार बस्ती में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और अमीन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों को लेकर जेसीबी के आगे लेट गईं और जबरन हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस ने 10 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई टाल दी। मंगलवार दोपहर न्यायालय अमीन रामप्रवेश यादव के साथ सीओ जयविंद गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज कुमार और मक्खनपुर, नसीरपुर, नगला खंगर व महिला थाने का पुलिस फोर्स पहुंचा। कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मकानों में ताले लगाकर चले गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि उनके पास रहने की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। वादी पक्ष ने कुछ मकानों से सामान भी बाहर निकलवाया। करीब 20 परिवार जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। न्यायालय का आदेश होने के बाद कब्जा लेने की कार्रवाई की जा रही है। लोगों के विरोध के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई। सीओ जयबिंद गुप्ता ने बताया कि अमीन के पास दखल का आदेश था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें