फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिकोहाबाद में टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग

शिकोहाबाद के नौशहरा क्षेत्र के उरमुरा किरार स्थित एसएमवीडी टायर फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। रविवार दोपहर ढाई बजे करीब यह घटना हुई। फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं एसडीएम राजेश शुक्ला, सीओ जयविन्द गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें