फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीआरपी बैरक के निकट बन रही अवैध खाद्य सामग्री, यात्रियों को जा रही परोसी

टूंडला। रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी बैरक के निकट खाद्य सामग्री तैयार किए जाने और उसे अवैध वेंडरों के माध्यम से रेल यात्रियों को परोसे जाने का मामला सामने आया है। रेलवे परिसर के आसपास चल रही इस गतिविधि को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बिना अधिकृत अनुमति के खाद्य सामग्री तैयार कर उसे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों तक पहुंचाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी बैरक के नजदीक टूटे पड़े रेलवे आवासों में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। साथ ही अवैध वेंडरों के माध्यम से इसे रेल यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री की बिक्री के लिए निर्धारित नियमों और अधिकृत वेंडरों की व्यवस्था के बीच इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता को लेकर चिंता पैदा कर रही हैं। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच किए बिना, अवैध तरीके से वेंडरों द्वारा रेलयात्रियों को परोसा जा जा रहा है। स्टेशन के बाहर जीआरपी बैरक के निकट अवैध तरीके से गतिविधि चलने के बावजूद संबंधित विभागों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। रेलवे प्रशासन, वाणिज्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच कराए जाने की जरूरत है। जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा का कहना है, कि इस तरह कि गतिविधि उनकी जानकारी में नहीं है। अवैध किचन में बनते हैं समोसे व चाय टूंडला। रेलवे के खंडहर आवास में बनाए गए अवैध किचन में चाय, समोसे, पकोड़े आदि बनाए जाते हैं। जहां से अवैध वेंडर्स द्वारा ट्रेनों में यात्रियों को बेचे जाते हैं। रेल परिक्षेत्र में अगर इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं तो मामला बेहद गंभीर है। जांच कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अमित आनंद डिप्टी सीटीम, टूंडला

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें