फिरोजाबाद। जिले में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ दिखाई दी। आयोजक भावुक यादव ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना और बच्चों व युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ताइक्वांडो के प्रति बढ़ता रुझान उत्साहजनक है। ऐसे आयोजन भविष्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगे।