फर्रुखाबाद शहर के बद्रीविशाल कॉलेज के पास एक वाहन धुलाई केंद्र पर नगर पालिका के पेयजल टैंकर का खुलेआम दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आम जनता को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित इस टैंकर में पाइप जोड़कर धड़ल्ले से कमर्शियल वाहनों की धुलाई की जा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।