फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोडवेज बस ने कुचल दिए बाइक सवार, मासूम सहित दो की चली गई जान; तीन की हालत गंभीर

Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 03:10 PM IST

एटा देहात कोतवाली क्षेत्र में महिंद्रा एजेंसी के पास शुक्रवार देर रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच साल का मासूम भी शामिल है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया गया कि बाइक सवार एटा में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा एजेंसी के पास रोडवेज बस ने अचानक कट मारा। इससे बाइक बस में जा घुसी और उस पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें