एटा के निधौलीकलां के गगनपुरी में शुक्रवार सुबह घर के सामने बंधी दो भैंसों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय जमीन पर पानी फैला था और भैंसें लोहे की जंजीर से बंधी थीं, लेकिन करंट कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। भैंसों की मौत से किसान परिवार को बड़ी हांनि हुई, जिसके वजह से पूरा परिवार फूट-फूटकर रोया।