फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

एटा के सकीट प्राथमिक विद्यालय भरतोली में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस पर्व का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से माथे पर तिलक लगा कर रंग-बिरंगी राखियां एक दूसरे के हाथों की कलाइयों में बांधी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक व उपस्थित अध्यापकों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं छात्रों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजू जादौन ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह त्योहार केवल धागे का नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को आपस में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के बाद में सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अंजू जादौन स्टाफ प्रिया, भगवान सिंह, मिथलेश, सुनीता, ऋतू समस्त लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें