एटा के सकीट नगर के बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।टीम को बाजार में मचा हड़कंप मच गया,कई मिष्ठान भंडारों के सेंपल भरे गए।,कुछ दूकानों पर दूषित मिठाई रखी होने को मानते हुए फिकवाया गया।टीम की कार्यवाही देख बाजार में अफरा तफरी मची दिखाई दी। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सकीट के बाजार में अचानक छापामार कार्रवाई की गई। जिससे बाजार में कार्रवाई की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया,टीम द्वारा कई मिष्ठान भंडारों के सेंपल भरे गए।टीम की सूचना पर अनेको दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिराकर बंद कर भाग खड़े हुए। यह छापामार अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबैदुल्लाह के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल प्रमुख रूप से शामिल रहे। टीम ने बाजार में स्थित मिठाई, डेयरी, किराना और खाद्य पदार्थों की विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के मानकों की गहनता से जांच की। संदेह के आधार पर कई दुकानों से खाद्य पदार्थों (दूध, मावा, तेल, मसाले आदि) के सैंपल एकत्र किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबैदुल्लाह ने बताया कि आम जनमानस को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। त्योहारों और सामान्य दिनों में भी मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता से कोई समझौता न करें और स्वच्छता के सभी नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में मिलावटखोरों के बीच दिनभर हड़कंप का माहौल बना रहा।